Home Top Ad

Responsive Ads Here
Share:
दिमाग की क्षमता बढ़ाने के लिए 4 सबसे आसान तरीके-

हमारे शरीर को शारीरिक व्यायाम के साथ, मानसिक व्यायाम की भी जरूरत होती है। इससे दिमाग की फुर्ती और तीक्ष्णता में वृद्धि होती है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार ये 4 आसान तरीके उपयोग करके आप भी अपने मस्तिष्क की क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं। 
  1. याद करके लिखे- दिमागी कसरत के लिए यह बेहद आसान तरीका है। मोबाइल फोन के इस जमाने में हम किसी शब्द की वर्तनी को ग़लत लिखते हैं,तो की-बोर्ड का स्वचालित सिस्टम उसको अपने आप सही कर देता है,जिसे आम बोलचाल की भाषा में आॅटो-करेक्ट कहते हैं। अगली बार आप वहीं शब्द फिर से लिखने जाएं तो ध्यान रखें और याद करके सही वर्तनी लिखें। इससे आपके दिमाग की उस भाषा को लिखने और बोलने की परख आएगी।
  2. दिमागी गेम्स खेलें- यह तरीका इन सब तरीकों में सबसे आसान है। ऑनलाइन गेम खेलते वक्त आप उन्ही गेम्स को ज्यादा महत्व दें, जिसमें आपके दिमाग की कसरत होती है। उदाहरण के लिए- शतरंज, व्यापार गेम्स, एवं और भी बाकी। इन गेम्स की विशेषता है कि ये आपको कम समय में सही चाल चलनें का अभ्यास करवातें है। आपके वास्तविक जीवन में कई बार ऐसे पल आते होंगे,जब आपको समय की कमी की वजह से नुकसान झेलना पड़ा हो। इससे आपके दिमाग की सोचने की क्षमता दुगुनी हो जाती है।
  3. डूडल बनाना- डूडलिंग करना चित्रकला का संक्षिप्त रूप है, इसमें आप अपने विचार,नये आइडिया को पेंसिल या पेन की मदद से कागज पर उकेर देते हैं। यह प्रक्रिया आपके दिमाग की रचनात्मक कला(क्रियेटिव भाग) में वृद्धि करती है। यह एक प्रकार से दिमाग का शीर्षासन व्यायाम होता है।
  4. रंगों में भेद करके परखना- यह भी आसान-सी प्रक्रिया है, आपको घर में रखी सभी चीजों में से किसी एक रंग की चीजों के नाम कागज पर लिखने है। उदाहरण के लिए आप लाल रंग से शुरू करें और देखें कि रसोई में कौनसा फल, लाल रंग का है, किस किताब पर लाल रंग का कवर लगाया हुआ है। यह कार्य आप घर की छत्त पर जाकर भी कर सकते हैं। उन घरों को छांटिए जिनके दरवाजे या छत्त, लाल रंग की हैं। यह आसान-सी प्रक्रिया आपके दिमाग की विश्लेषण की क्षमता में सुधार करती है।

अगर आपको हमारा लेख पसंद आया है,तो अपने दोस्तों को जरूर भेजें। अन्य लेख सबसे पहले पढ़ने के लिए अपने "ईमेल" से हमारे लेख को सब्सक्राइब करें ताकि नया लेख सबसे पहले आपके "ईमेल" पर पहुंच जाएं।
-धन्यवाद नवयुग भारत

No comments

Search This Blog

About